Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Jan. 12, 2022

1. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक पर जांच समिति की अध्यक्षता करेंगी

Tags: Person in news

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व उच्चतम न्यायालय कीन्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को 5 सदस्यीय जांच समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक पर जांच समिति की अध्यक्षता करेंगी

  • यह आदेश 12 जनवरी 2022 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) नूतलपाटि वेंकटरमण की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा पारित किया गया था जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और हेमा कोहली भी शामिल थे।
  • 5 सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु मल्होत्रा करेंगी और समिति के अन्य सदस्य डीजी-एनआईए (NIA), पंजाब के डीजीपी सुरक्षा और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के पैनल के बारे में अधिक जानकारी के लिए 11 जनवरी 2022 की पोस्ट देखें।

By admin: Jan. 10, 2022

2. उर्जित पटेल को एआईआईबी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Tags: Person in news

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उर्जित पटेल को एआईआईबी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

  • उन्होंने श्री डीजे पांडियन की जगह ली है और वे एआईआईबी के निवेश कार्यों और दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सभी संप्रभु और गैर-संप्रभु उधार देने की जिम्मेदारी होगी।
  • यहाँ पर संप्रभु ऋण  का मतलब  किसी देश के सरकार को ऋण देना और गैर-संप्रभु  का अर्थ है गैर-सरकारी/निजी क्षेत्रों को ऋण देना।

  • उर्जित पटेल एआईआईबी के पांच उपाध्यक्षों में से एक हैं और उन्हें तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
  • उर्जित पटेल 2016-2018 तक आरबीआई के गवर्नर थे।

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी)

  • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसे 2016 में स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में इसके 104 सदस्य हैं और इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
  • चीन बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक है और भारत बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है|
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान बैंक के सदस्य नहीं हैं|
  • एआईआईबी ने भारत को सबसे ज्यादा कर्ज दिया है|

बैंक के वर्तमान अध्यक्ष: चीन के जिन लिक्यून

By admin: Jan. 9, 2022

3. पंजाब पुलिस के नए डीजीपी

Tags: Person in news

पंजाब पुलिस के नए डीजीपी

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी विरेश कुमार भवरा को 8 जनवरी को चरनजीत सिंह चन्नी सरकार ने पंजाब के नया पुलिस प्रमुख (डीजीपी) नियुक्त किया है।

चरनजीत सिंह चन्नी सरकार के कार्यकाल में कार्यभार संभालने वाले विरेश कुमार भवरा तीसरे डीजीपी हैं।

उन्होंने 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के बाद जांच का सामना कर रहे डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का स्थान लिया है।

By admin: Jan. 9, 2022

4. मयंक अग्रवाल आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित

Tags: Person in news

मयंक अग्रवाल आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित

जनवरी 2022 में, भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद दिसंबर 2021 के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।

  • दो मैचों में उन्होंने 69.00 की औसत से 276 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है।

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी पुरस्कार के लिए चुना गया था।

By admin: Jan. 8, 2022

5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति सिडनी पोइटियर का निधन

Tags: Person in news

सिडनी पोइटियर, जो नस्लीय बाधाओं को तोड़ते हुए 1963 में फिल्म 'लिलीज़ ऑफ़ द फील्ड' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर के पहले अश्वेत विजेता बने और नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान एक पीढ़ी को प्रेरित किया, का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2009 में, श्री पोइटियर को राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा सर्वोच्च अमेरिकी नागरिक सम्मान, स्वतंत्रता के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।

By admin: Jan. 7, 2022

6. ओएनजीसी की पहली महिला सीएमडी

Tags: Person in news

अलका मित्तल को तेल कंपनी ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

वह ओएनजीसी की पहली महिला सीएमडी हैं

By admin: Jan. 6, 2022

7. स्वतंत्रता सेनानी के. अयप्पन का निधन

Tags: Person in news


वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील और केरल में भाजपा के शुरुआती नेताओं में से एक, के.अय्यप्पन पिल्लई का 107 वर्ष की आयु में तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रभावित हों करउन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

By admin: Jan. 5, 2022

8. सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का निधन

Tags: Person in news

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पदम श्री विजेता सिंधुताई सपकाल, जिन्हें अनाथ बच्चों की माताओं के रूप में भी जाना जाता है, का 4 जनवरी 2021 को 74 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया।


  • वह एक   सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्हें विशेष रूप से भारत में अनाथ बच्चों की परवरिश  के लिए जाना जाता था। वह 1,500 से अधिक अनाथ बच्चों का पालन-पोषण किया और उनके माध्यम से 382 दामादों और 49 बहुओं का एक भव्य परिवार है।
  • उन्हें 2021 में सामाजिक कार्य श्रेणी में पद्म श्री मिला।
  • 2017 में, उन्हें भारत के राष्ट्रपति से नारी शक्ति पुरस्कार मिला|
  • अनंत महादेवन की 2010 की मराठी फिल्म मी सिंधुताई सपकाल में इनकी सच्ची कहानी से प्रेरित एक बायोपिक है। फिल्म को 54वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया था|

By admin: Jan. 5, 2022

9. राजदूत अतुल केशप को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल का प्रमुख नियुक्त किया गया

Tags: Person in news

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने राजदूत अतुल केशप को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


  • वह निशा देसाई बिस्वाल की जगह लेंगे, जिन्हें यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स का अंतरराष्ट्रीय रणनीति और वैश्विक पहल और दक्षिण एशिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • श्री अतुल केशप पहले श्रीलंका और मालदीव में अमेरिकी राजदूत के साथ-साथ नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में चार्ज डी'एफ़ेयर भी थे।

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और इंडो-पैसिफिक में सक्रिय शीर्ष वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।

  • 1975 में स्थापित।
  • मुख्यालय - वाशिंगटन, डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका

By admin: Jan. 4, 2022

10. स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के लिए नए महानिदेशक

Tags: Person in news

श्री जी अशोक कुमार (भारत के वर्षा पुरुष)जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने 3 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह तेलंगाना कैडर के 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा से संबंधित हैं।

  • एनएमसीजी में शामिल होने से पहले, उन्होंने राष्ट्रीय जल मिशन के मिशन निदेशक के रूप में कार्य किया, जहाँ "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान में उनके प्रेरक कार्य ने पूरे भारत में 9.5 लाख से अधिक जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन संरचनाओं को मंजूरी दी।
  • श्री अशोक कुमार लोक सेवाओं के लिए स्कोच पुरस्कार 2021, आंध्र प्रदेश सरकार से जल-मित्र पुरस्कार और लोक प्रशासन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा पहला तेलंगाना उत्कृष्टता पुरस्कार जैसे कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता भी हैं।

Date Wise Search