एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की संपूर्ण जानकारी

Updated On : 10 Mar, 2022

एसएससी स्टेनोग्राफर अधिसूचना

केंद्र सरकार से सम्बद्ध विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रेड सी और ग्रेड डी स्तर में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। पहले चरण में ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा में एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाते हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है और कुल 200 अंक की परीक्षा होती है। 

केंद्र सरकार के संगठनों में ग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा आयोजित की जाती है। SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं है।

परीक्षा के स्तर के बारे में एक विचार रखने के लिए उम्मीदवार अपनी तैयारी शुरू करने से पहले पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास कर सकते हैं। 

एसएससी स्टेनोग्राफर पात्रता मापदंड

एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन कर्ता का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। 

अगर आप भारतीय नागरिक नहीं है फिर भी आप एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन कर सकते हैं अगर आप नीचे बताए हुए किसी एक श्रेणी में आते हैं तो आप स्टेनोग्राफर परीक्षा दे सकते है।

यदि अभ्यार्थी नेपाल या भूटान के नागरिक हैं, तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आए थे। भारतीय मूल के व्यक्ति जो पाकिस्तान/ बर्मा/ श्रीलंका/ केन्या के पूर्वी अफ्रीकी देशों/ तंजानिया के संयुक्त गणराज्य/ युगांडा/ जाम्बिया/  इथियोपिया/ ज़ैरे/ मलावी और वियतनाम से स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं भारत में बसने के लिए तो आप स्टेनोग्राफर परीक्षा दे सकते है।

शैक्षिणिक- योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

  • सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी :-

श्रेणियाँ

आयु सीमा

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति 

5 साल 

अन्य पिछड़ा वर्ग

3 साल 

पीडब्लूडी

10 साल

पीडब्लूडी (ओबीसी) 

13 साल 

पीडब्लूडी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति)

15 साल 

पूर्व सैनिक 

 3 साल

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न

English language and comprehension 

सामान्य बुद्धि


सामान्य जागरूकता


English grammar and sentence structure 

parts of speech- noun, pronoun, verb, preposition etc.

Articles

Active and passive voice 

Direct and indirect speech 

Fill in the blanks 

Cloze test 

Spellings

Sentence correction 

Antonyms and synonyms 

Spotting errors

Para jumbles 

Phrase replacement 

Comprehension reading 


वर्गीकरण 

एनालॉजी 

कोडिंग-डिकोडिंग 

पहेली 

मैट्रिक्स

शब्द गठन 

वेन आरेख 

रक्त संबंध

 संख्या श्रृंखला 

ऑर्डर और रैंकिंग 

मौखिक तर्क 


उत्सव की महत्वपूर्ण तिथियां

वर्तमान घटनाएं

पुस्तकों के लेखक का नाम

महत्वपूर्ण खेल दिवस

इतिहास

सामान्य राजव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था

वैज्ञानिक अनुसंधान

भारतीय संविधान और आर्थिक भावना


एसएससी स्टेनोग्राफर वेतनमान

केंद्र सरकार से सम्बद्ध विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रेड सी और ग्रेड डी स्तर में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।इस आयोग द्वारा ली जाने वाली अन्य परीक्षाओं के बारे में अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर का वेतन 7 वें वेतन आयोग लागू होने के बाद बदला है। वर्तमान में, SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D कर्मचारियों का कुल इन-हैण्ड वेतन क्रमशः 14000 और 7500 है।

पद

ग्रेड वेतन

ग्रुप

 वेतन बैंड

 वेतनमान


आशुलिपिक ग्रेड 'सी’

4600

बी 

2

 9300-34800

आशुलिपिक ग्रेड 'डी'

2400 

सी

 1 

5200-2020


Please rate the article so that we can improve the quality for you -