सशस्त्र सीमा बल उप निरीक्षक भर्ती 2021

Updated On : 22 Mar, 2022

SSB उप निरीक्षक अधिसूचना

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर सशस्त्र सीमा बल में 116 उप निरीक्षक की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से सशस्त्र सीमा बल उप निरीक्षक भर्ती के लिए 17,जुलाई 2021 से 16,अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने से पूर्व सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

महत्त्वपूर्ण तिथि :–

आयोजन

तिथि

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि

17, जुलाई 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि

16, अगस्त 2021

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

16, अगस्त 2021

SSB उप निरीक्षक आवेदन

आवेदन कैसे करे :–

किसी भी आवेदक द्वारा 'ऑनलाइन आवेदन पत्र' निम्नलिखित चरणों में भरा जा सकता है:-

  1. आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएं।

  2. "भर्ती" अनुभाग पर क्लिक करें।

  3. अब, उस पद का चयन करें जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

  4.  आवश्यक विवरण के साथ अपना पंजीकरण करें।

  5. अपने आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें, जो पंजीकरण के बाद ईमेल के द्वारा भेजा गया था।

  6. अपना विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें।

  7. अपने आवश्यक दस्तावेजों को आवश्यक “प्रारूप” और “आकार” में अपलोड करें।

  8. अपनी श्रेणी के अनुसार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  9. अंतिम रूप से जमा करने के बाद अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें और  प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क:-

विभिन्न श्रेणियों के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है :-

वर्ग

शुल्क

सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग

200/-

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति

0

महिला (सभी वर्ग)

0

प्रवेश पत्र या हॉल टिकट :-

परीक्षा से पहले आपका प्रवेश पत्र सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया  जाएगा। नीचे कुछ चरण दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएं।

  2. अब परीक्षा प्रवेश पत्र बटन पर क्लिक करें।

  3. अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें जैसे कि आपकी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड।

  4. आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखे।

SSB उप निरीक्षक पात्रता मापदंड

पात्रता मानदंड बोर्ड द्वारा तय किए जाते हैं | उम्मीदवारों को पद के पात्र बनने के लिए उन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं :-

उम्र सीमा :–

पद का नाम

आयु सीमा

उप निरीक्षक पायनियर (Pioneer)

30 वर्ष तक

उप निरीक्षक ड्राफ्ट्समैन

18 से 30 वर्ष

उप निरीक्षक संचार

18 से 30 वर्ष

उप निरीक्षक स्टाफ नर्स (महिला)

21 से 30 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता :-

पद का नाम

अनिवार्य शैक्षिक और व्यावसायिक योग्यता

उप निरीक्षक पायनियर (Pioneer)

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया हो।

उप निरीक्षक ड्राफ्ट्समैन

1 अनिवार्य: -

(i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास या उसके समकक्ष योग्यता हो |

(ii) किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी किया गया दो साल का राष्ट्रीय ट्रेडमैन प्रमाण पत्र तथा 

(iii) किसी सरकारी संस्थान या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटोकैड (AUTOCAD ) में एक साल का प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) कोर्स और एक साल का अनुभव हो। 

(b) योग्यता:-

श्रेणी 'B' और 'C' के किसी  मान्यता प्राप्त आर्किटेक्ट कंसल्टेंसी फर्म से ड्राफ्ट्समैनशिप में एक वर्ष का अनुभव।

उप निरीक्षक संचार

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार या कंप्यूटर विज्ञान या सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग या भौतिकी, 

रसायन विज्ञान और गणित के साथ विज्ञान में डिग्री हो।

उप निरीक्षक स्टाफ नर्स (महिला)

(i) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड या संस्थान से विज्ञान में 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

(ii) राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सामान्य नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

(iii) केंद्रीय या राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।

(iv) किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव हो।

राष्ट्रीयता :-

भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

SSB उप निरीक्षक परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:-

विषय 

प्रश्नों की संख्या

समय

सामान्य ज्ञान 



100 



2 घंटा


गणित

तर्क शक्ति 

सामान्य अंग्रेज़ी/ सामान्य हिंदी

SSB उप निरीक्षक पाठ्यक्रम

विषय

टॉपिक

सामान्य ज्ञान

मानवाधिकार ,कंप्यूटर की मूल समझ, अंकगणित, हिंदी,अंकगणित

सामान्य विज्ञान, वर्तमान घटनाएं, इतिहास, भूगोल, राजनीति

भारत का संविधान, पुस्तक एवं लेखक, खेल, अर्थशास्त्रपड़ोसी देश

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

वर्गीकरण, कोडिंग डिकोडिंग, आव्यूह, शब्द गठन

वेण आरेख, दिशा और दूरी, वर्बल रीजनिंग/नॉन वर्बल रीजनिंग, समानता

गणित

सरलीकरण, साधारण ब्याज और चक्रवर्ती ब्याज ,औसत, आयु ,अनुपात ,समानुपात पर प्रश्न

प्रतिशत ,छेत्रमिति, डाटा हैंडलिंग, संख्या प्रणाली, समय और कार्य, बीजगणित, त्रिकोणमिति

 General English

Reading Comprehension, Fill in the Blanks, Phrases and Idioms

Spellings, One word substitution, Error Spotting, Sentence Correction

सामान्य हिंदी

पठित गद्यांश, रिक्त स्थान भरो, लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे, वर्तनी, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

शुद्धी शोधन, वाक्य शुद्धी

SSB उप निरीक्षक चयन प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा सशस्त्र सीमा बल उप निरीक्षक पदों की भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरण निर्धारित किए गये है।

चरण I - शारीरिक दक्षता परीक्षण / शारीरिक मानक परीक्षण

इस चरण में बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के शारीरिक माप का परीक्षण किया जाएगा। 

चरण II -  लिखित परीक्षा

यह एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा है,जिसके अंतर्गत 100 प्रश्न निर्धारित किये गए है।

चरण III -  दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण

उम्मीदवारों को वे सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे जो उन्होंने पंजीकरण के समय अपलोड  किये थे तद्पश्चात बोर्ड द्वारा उम्मीदवारो का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

SSB उप निरीक्षक पद

पदों की विस्तृत जानकारी

पद का नाम

सामान्य

आर्थिक पिछड़ा वर्ग

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

कुल

उप निरीक्षक पायनियर (Pioneer)

08

01

05

03

01

18

उप निरीक्षक ड्राफ्ट्समैन

03

00

00

00

00

03

उप निरीक्षक संचार

32

05

09

05

05

56

उप निरीक्षक स्टाफ नर्स (महिला)

17

02

10

08

02

39

कुल

60

08

24

16

08

116

SSB उप निरीक्षक वेतन

सशस्त्र सीमा बल उप निरीक्षक की विस्तृत वेतन संरचना निम्नानुसार है:-

पद का नाम

वेतन

उप निरीक्षक

35,400/- 1,12,400/- (स्तर -6) 7वें सीपीसी के अनुसार 

Please rate the article so that we can improve the quality for you -