यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा

Updated On : 15 Mar, 2022

यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी अधिसूचना

यू पी एस एस एस सी ( UPSSSC VDO) 2022 के  लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द शुरू होने वाला है। जिसके तहत कुल (1963)  पदों (ग्राम पंचायतअधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी ) की नियुक्ति की जाएगी। 

शैक्षिक  योग्यता - किसी मान्यता बोर्ड अथवा विद्यालय द्वारा उम्मीदवार (विज्ञान /कृषि शिक्षा) 12वी कक्षा में  उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु :-  उम्मीदवार की  न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा  अधिकतम आयु 40 वर्ष  होनी चाहिए। 

नागरिकता : उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। 

कुल प्रयत्न :- उम्मीदवार 40 वर्ष  की आयु तक प्रयास कर सकता है। 

अनुभव : पूर्व अनुभव की कोई आवश्यकता नही। 

वेतन सम्बंधित जानकारी :-

 उम्मीदवार  के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात् ही उसे पद पर नियुक्त किया  जाएगा| पिछली सूचना के आधार पर 5,200-20,000 रूपये  प्रति माह वेतन दिया जा सकता है |वार्षिक वेतन  86,400-2,66,400 रूपये तक दिया जा सकता है| 

इसके अंतर्गत आने वाले कार्यो की सूचि :-

1 गाँव की साफ़-सफाई से सम्बंधित  कार्य।   

2 स्वास्थ्य , शैक्षिक तथा कृषि सम्बंधित विषयों के  कार्।  

3 जन्म दर, मृत्यु दर तथा शादियों के आंकड़ो का लेखाजोखा। 

4 पानी सम्बंधित समस्यओं का निपटारा। 

पद पर नियुक्ति के पश्चात् मिलने वाले लाभ :

स्वास्थ्य जाँच 

रहने का स्थान 

वेतन में बढोत्तरी

सवेतन अवकाश 

बाल सुरक्षा

यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी पंजीकरण की प्रक्रिया

1.आधिकारिक वेबसाइट Click Here 

2.पदों की भर्ती सम्बंधित जानकारी पढ़िए। 

3. ऑनलाइन पंजीकरण पर जाइये। 

4.अब आवेदन कीजिये। 

5. आवेदन पत्र में अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कीजिए। 

6.ऑनलाइन जमाराशि पर जाइये। 

7. ध्यान से अंत में आवेदन पत्र अथवा जमाराशि का मुद्रित पत्र ले लीजिये। 

आवेदन पत्र की जमाराशि हेतु जानकारी 

सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग

185/- रुपये

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति

95/- रुपये

शारीरिक रूप से पिछड़ा वर्ग

25/- रुपये


(नोट :आवेदन राशि नेट बैंकिंग द्वारा ली जाएगी|) 

प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए -

1 आधिकारिक वेबसाइट Click Here

2 डाउनलोड पर जाइये। 

3. अपनी महत्त्वपूर्ण  जानकारी (रजिस्ट्रेशन  नंबर तथा जन्म तिथि दर्ज कीजिए। 

4 अपना प्रवेश पत्र मुद्रित माध्यम में लें। 

परीक्षा दो भागो में ली जाएगी -

1 लिखित -वस्तुपरक

 (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा होगी | यह कुल 300 अंकों की होगी। परीक्षा पत्र के कुल तीन भाग होंगे  तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक कम किये जायेंगे। 

2 व्यक्तिगत साक्षात्कार  

परीक्षा के नतीजे Click Here

परीक्षा के नतीजो से सम्बंधित जानकारी 

सामान्य -39 अंक 

अनुसूचित जाति-35.5 अंक 

अनुसूचित जनजाति -33 अंक 

अन्य पिछड़ा वर्ग -37.5 अंक

यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी पाठ्यक्रम


विषय

प्रश्न

अंक

पाठ्यक्रम

हिंदी

50

100

अलंकार,रस,समास, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, तत्सम एव तद्भव , संधि, वाक्यांश के लिए एक शब्द , लोकोक्तियाँ  एव मुहावरे , वाक्य संशोधन आदि। 

सामान्य बुद्धि

50

100

कोडिंग , डिकोडिंग , आंकड़े- श्रृंखला , वर्गीकरण , कथन और निष्कर्ष आदि। 

 

सामान्य ज्ञान

50

100

इस विषय में उम्मीदवार से यह उम्मीद रखी जाती है कि वह भारत  संबंधी ऐतिहासिक तथा भौगोलिक पहलुओ का ज्ञान रखे। 


 

Please rate the article so that we can improve the quality for you -