25 अगस्त 2022 में आयोजित आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा का विश्लेषण

Updated On : 15 Sep, 2022

आरआरबी ग्रुप-डी:

सर्वविदित हैं कि, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा 17अगस्त 2022 से लेकर 25 अगस्त 2022 तक तीन पालियों में आयोजित की गईं थी। हम यहाँ इस लेख में 25 अगस्त 2022 को आयोजित की गई परीक्षा की तीनों पालियों का विस्तृत परीक्षा विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं क्योंकि आगामी परीक्षा में बैठने वाले छात्र 25 अगस्त की परीक्षा में आये प्रश्नों को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे  होंगे। ये प्रश्न उनकी परीक्षा में सहयोगी साबित होंगे और हमारा उद्देश्य यही है छात्रों का सहयोग करना इसीलिए हम परीक्षा से संबधित समस्त जानकारियां ( परीक्षा पैटर्न, परीक्षा में आये प्रश्नों का स्तर, विभिन्न पालियों का समय इत्यादि) एकत्रित कर इस लेख में उपलब्ध करा रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि,यह लेख आगामी परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के साथ-साथ आज की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा। 

परीक्षा से संबधित जानकारी:

25 अगस्त 2022 को सफलतापूर्वक आयोजित परीक्षा की तीनों पालियों की आधारभूत आवश्यक सूचनाएं निम्नलिखित सारणी में प्रस्तुत की गईं हैं जो इस परीक्षा को देने वाले सभी छात्रों के लिए जानना अति आवश्यक है:- 

पाली (17 अगस्त 2022)

रिपोर्टिंग का समय

गेट बंद होने का समय

परीक्षा प्रारंभ होने का समय

पाली- 1

07:30 पूर्वाह्न

08:30 पूर्वाह्न

09:00 पूर्वाह्न

पाली-2

11:15 पूर्वाह्न

12:15 अपराह्न

12:45 अपराह्न

पाली-3

03:30 अपराह्न

04:30 अपराह्न

05:00 अपराह्न

परीक्षा पैटर्न:-:

विश्लेषण से पूर्व हम सभी छात्रों को इस सारणी के माध्यम से परीक्षा पैटर्न से अवगत कराना चाहते हैं जिसके बारे में इस परीक्षा से संबधित सभी छात्रों को जानकारी होना अति आवश्यक है:-

विषय 

प्रश्नों की संख्या

अंक 

अवधि

सामान्य विज्ञान

25

25

1 घंटा 30 मिनट (120 मिनट पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के लिए)

गणित

25

25

सामान्य जागरूकता और  समसमायिकी

20

20

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

30

30

परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण:-:

छात्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि,लगभग 55%- 65% उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं तथा उम्मीदवारों ने लगभग 70-85 प्रश्नों को हल किया है उनके अनुसार प्रश्नों का स्तर आसान से मध्यम था। 

यहाँ प्रश्नों को हल करने के प्रयास की विस्तृत तालिका है: -

पाली -1

छात्रों की समीक्षा के आधार पर समग्र परीक्षा आसान से मध्यम थी। हम निम्नलिखित सारणी के अन्तर्गत आपको पाली-1 का पूर्ण विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं:-

विषय 

प्रश्न की संख्या

अच्छे प्रयास

सामान्य विज्ञान

25

19-21

गणित

25

20-23

सामान्य जागरूकता और समसमायिकी

20

16-18

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

30

23-25

पाली-2

छात्रों की समीक्षा के अनुसार, समग्र परीक्षा आसान से मध्यम थी। यहां हम आपको पाली-2 का पूरा विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं:-

विषय 

प्रश्न की संख्या

अच्छे प्रयास

सामान्य विज्ञान

25

17-20

गणित

25

18-22

सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स

20

16-17

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

30

23-26


पाली -3

छात्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समग्र परीक्षा आसान से मध्यम थी। यहां हम पाली-3 का पूरा विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं:-

विषय 

प्रश्न की संख्या

अच्छे प्रयास

सामान्य विज्ञान

25

18-22

गणित

25

20-22

सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स

20

14-16

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

30

25-27

विषयवार विश्लेषण:-:

1- सामान्य विज्ञान

छात्रों से वार्तालाप करने के आधार पर सामान्य विज्ञान का खंड मध्यम से कठिन था। इस खंड में निम्नलिखित विषयों से पूछे गये प्रश्नों की संख्या का विस्तृत विवरण प्रदान किया गया है। 

विषय

प्रश्नों की संख्या

पाली-1

पाली-2

पाली-3

संयोजकता

1

-

-

ओम का नियम

-

-

1

संख्या पद्धति

1-2

-

1

विटामिन 

1-3

2

2

अम्ल/ क्षार

-

2

1

रोग 

1

1

-

ग्रंथि (कौन सा हार्मोन थायरॉयड ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है)

1-2

1

1

प्रकाशिकी (दर्पण/लेंस)

3-4

-

2

सूक्ष्म जीव

-

-

-

पौधा

2

-

1

रासायनिक प्रतिक्रिया 

1

1

2

रेशा

-

1

2

कार्बन

1

-

1

ध्वनि

-

2

1

गति

1

1

-

परमाणु 

1

1

-

आवर्त सारणी

1

1

2

धातु

1

-

1

रेडॉक्स प्रतिक्रिया

2

1

-

लहर

-

-

-

पशु 

1

-

2

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:-

  •  किशोरावस्था की निशानी नहीं है ?

  • इनमें से किसकी संयोजकता सबसे अधिक है ?

  • अवतल दर्पण में, किसी वस्तु का प्रतिबिंब छोटा, वास्तविक और उल्टा हो जाएगा यदि वस्तु को पर रखा जाए?

  • समान वोल्टेज वाले  100  वाट और  25  वाट के दो बल्ब, इनका प्रतिरोध का अनुपात क्या है? 

  • जिस प्रक्रिया के दौरान विभज्योतक ऊतक एक स्थायी आकार,आवर्ति और कार्य करता है उसे कहा जाता है?

  • स्टार्च कहां संग्रहीत होता है?

  •  86th संविधान संशोधन 2002 में कौनसा अनुच्छेद जोड़ा गया है ? 

  •  अमीबा अपना भोजन किसके माध्यम से ग्रहण करते है ? 

  •  परिनालिका किस प्रकार की चुंबक है ? 

  • डॉबेराइनर के त्रिक नियम संबंधित गलत कथन ? 

  •  बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है ?

3. सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स

छात्रों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार है कि, यह खंड मध्यम से कठिन था और इस खंड में लगभग 3-5 प्रश्न 2021 के करेंट अफेयर्स पर भी आधारित थे।

विषय

प्रश्नों की संख्या

पाली-1

पाली-2

पाली-3

पुरस्कार और पदक

1-2

-

1

जैन/बोद्ध/ सूफी संत 

-

1

1

पंचवर्षीय योजना

1

1

1

कोपरा (पूर्ण रूप)

-

-

-

दांडी मार्च

-

1-


नदी (जल निकासी प्रणाली)

1

1

1

पहाड़/ बांध 

1

1

1

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

1

-

1

मिट्टी 

-

1

1

संगठन

-

-

1

जानकारी

1

1

-

खेल

1

1

1

रिपोर्ट/सूचकांक

1

-

1

केस जजमेंट

-

-

-

योजना

2

-

1

राजनीति (लेख)

1

-

1

वित्त आयोग

-

1

1

पंचायत

1

1

1

अनुसूचियाँ 

-

1

-

समाचार में व्यक्ति

1

1-2

-

त्योहार

1

-

1

जनजाति

-

1

-

जनगणना

-

-

1

महत्तवपूर्ण दिवस 

1

-

1-2

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:

  • केंद्रशासित प्रदेश ("UT) में मुख्यमंत्री नहीं होने पर कार्यभार कौन संभालता है? 
  •  कुल्लू घाटी कहां पाई जाती है? 
  • स्वराज पार्टी की स्थापना मोतीलाल नेहरू के साथ  किसने की थी?  
  •  23 दिसंबर 2021 को किस राज्य सरकार ने शक्ति आपराधिक कानून विधेयक पारित किया? जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध पर मौत की सजा सहित कड़ी सजा के प्रावधान हैं? 
  • मार्च  2022  तक भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कौन है ? 
  • जनवरी 2022 के अनुसार सबसे ज्यादा बेरोजगारी किस राज्य में हे? 
  • विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है ? 
  • सदन की लाइव कार्यवाही देखने हेतु अध्यक्ष ओम बिड़ला ने जनवरी 2022 में कौनसा एप लॉन्च किया है ?
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?  
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 किस रेसलर को मिला है ?

गणित

परीक्षा में उपस्थित छात्रों के मुताबिक गणित अनुभाग  मध्यम से कठिन था और इस खंड में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए थे:-

विषय


प्रश्नों की संख्या

पाली-1

पाली-2

पाली-3

एलसीएम

1

-

-

माप

1

2-3

3

समय और दूरी

1-2

1

1

औसत

2

2

2

कार्य व समय

1

2

1

साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

1-2

2-3

1

बीजगणित

-

1

-

आयु गणना और त्रिभुज

1

1-2


लाभ हानि

2


1

1

पाई चार्ट

2

-

1

बोडमास और सर्कल

1

2


पाइप और हौज

-


2

सरलीकरण

1-2

2

5

संख्या प्रणाली

-

1

1

त्रिकोणमिति

-

2

1

प्रतिशत

1

1-2

2

अनुपात


1-3

3

मिश्रण और एलीगेशन 

1

-

2


परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:-

  • एक दुकानदार के  द्वारा  एक 2000 मूल्य वाली वस्तु पर 15% और 20% क्रमिक छुट देने पर उसका मूल्य क्या हो जायेगा?

  • किसी बहुभुज के प्रत्येक आंतरिक कोण का मान १३५ डिग्री हो तो उसकी भुजाओं की संख्या ज्ञात करें?

  • सामान लम्बाई वाली 2 ट्रेने एक ही दिशा में क्रमशः 56m/s 46 m/s की गति से आया रही हैं यदि दोनों एक दुसरे को 26 सेकेण्ड में पार करें तो ट्रेन की लम्बाई क्या होगी?

  • किस चतुर्भुज के चारों कोण p,q,r,s का अनुपात क्रमशः 4:5:2:7 हो तो 3p+2r = क्या होगा?

  • एक चतुर्भुज का परिमाप 52 से.मी. है और उसके एक विकर्ण की लम्बाई  10 से.मी. है तो उसका क्षेत्रफल ज्ञात करें?

  •  किसी द्विघात समीकरण के 1 मूल दूसरे से आधा हो तो द्विघात समीकरण कौन सा होगा

  • दो संख्याओं का ल.स. और म.स. क्रमशः 120 और 5 है और दोनों का योग 55 हो तो दोनों के व्युत्क्रम का योग ज्ञात करें

  • 1083 में किस संख्या से गुणा करें कि पूर्ण वर्ग बन जाए 

  • नल A नल B से 3 गुना अधिक पानी भरता है यदि दोनों नल मिलकर किसी टंकी को 36 घंटे में भर सकते हैं तो अकेले नल A कितनी देर में भरेगा 

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

छात्रों की समीक्षाओं के आधार पर यह खंड आसान से मध्यम था और जिन विषयों से प्रश्न पूछे गए थे उन सभी विषयों की प्र्श्न संख्या निम्नलिखित सारणी में प्रस्तुत की गई है: -

विषय

प्रश्नों की संख्या


पाली-1

पाली-2

पाली-3

युक्तिवाक्य

1

1

1

वेन आरेख

1-2

2

1

वर्गीकरण

-

1

1

दर्पण छवि

2

1

1

छिपी हुई छवि

1-3

1

1

ओड वन आउट 

1

2

3

कोडिंग-डिकोडिंग

1-2

1-3

2

कागज मोड़ना

1

1

1

कैलेंडर और घड़ी 

2

2

1

समानता

1

1

2

श्रृंखला

3

1-2

1

छवि आधारित श्रृंखला

1

1

2

दिशा

2

02

2

कथन और निष्कर्ष (धारणा/तर्क) 

3

04

03

पासा

2

01

-

पहेली

1

02

1

ऑर्डर रैंकिंग

1-2

01

01

रक्त सम्बन्ध 

1

01

01

असमानता

2

02

1

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:

  • .D, E, Z, I V, M, ? 
  • एक निश्चित कोड में, MAD =56, CAT=80 तो DEN =? 
  • एक समूह में पांच लड़कियां है, प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। Hकेवल E से छोटी है।F,P के जितनी लंबी नहीं है P, G से छोटी है। उनमें से कौन सबसे छोटी है ?
  • यदि 1जनवरी 2017 को गुरुवार था, तो उसी वर्ष में 31 मार्च को सप्ताह का कौन सा दिन था ? 
  • एक निश्चित कूट भाषा में, 'CONSUME' को 'CEMNOSU' लिखा जाता है और COMPEL' को 'CELMOP' लिखा जाता है। उसी कूट भाष में 'ENGLISH' किस प्रकार लिखा जाएगा ?

 कथन :

सभी छात्र शिक्षक हैं।

सभी शिक्षक मनुष्य हैं।

निष्कर्ष :

I. सभी शिक्षक छात्र हैं।

II. सभी मनुष्य छात्र हैं।

(a) दोनो निष्कर्ष पालन करते हैं।

(b) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

(c) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।

(d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  • पाँच विद्यार्थी A ,B,C,D औरE एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C पंक्ति के ठीक मध्य में बैठा है।E, क्रमश:D और C के ठीक दायें और ठीक बायें बैठा है। B अंतिए छोर पर नहीं बैठा है।A के बायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है ?


Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -